तीखी कलम से

गुरुवार, 3 मई 2012

गाँधी तेरे देश में


                              
भ्रष्टाचार के निमित्त कुछ  छंद

गाँधी  तेरे  देश  में  विडम्बना  का हाल  ये  है ,भ्रष्टता  परंपरा  की  रीत बन जाएगी |.
आधी अर्थ  शक्ति तो विदेशियों के हाथ में है ,उग्रता तो जनता की प्रीत बन जाएगी ||.
लाज शर्म  घोल के  पिया  है जननायकों  ने ,लोकपालवादियों  की नीद  उड़ जाएगी |
कली है  कमाई अब देश के  प्रशासकों , की अब तो  लुटेरों वाली  नीति  बन जाएगी ||

हो रहा  अवैध  है खनन  इस देश  में  तो भट्टा  परसौल  की  मिसाल मिल जाएगी |
टू जी का घोटाला है तो खेलों में भी घाल-मेल ,ऐसे जननायकों की चाल दिख जाएगी||
हत्यारे ये रोगियों की दवाओं को लूटते हैं , जाँच  की मजाल की जुबान सिल जाएगी |
कौन  से भरोसे से तू  वोट मांग पायेगा रे , चोर  सी निगाह  तेरी  उठ  नहीं  पायेगी ||.

होड़ सी  लगी है आज देश  को खंगालने  की ,देश में  विषमता की  खाई  खुद जाएगी |

टूट रही देश भक्ति  टूट रहा आत्मबल  , और क्या व्यथाओं  की निशानी  चुभ जाएँगी |
रोटी दाल थाली  मजदूर  से भी  दूर चली ,महगाई  मौत  की  कहानी  लिख  जाएगी ||
लोकतंत्र  का  मजाक  बन  गया  देश आज , वन्दे  मातरम वाली  वाणी  उठ  जाएगी||

अर्थ के गुलाम बन  जिन्दगी जियेंगे  नही , दूसरी आजादी की  लडाई  छिड़  जाएगी |
काले  कारोबारियों को  देश से उखाड़ फेंक , देश में प्रसन्नता  की  फिर  घडी आएगी ||
धैर्य की  परीक्षा अब  देंगे  नही  देश वासी,  अर्थतंत्र  वाली  बलि- बेदी  चढी   जाएगी |
बांध  के  कफ़न  आज युद्ध में  तो कूद कर , भ्रष्टाचारी  ताज पर  मौत  जड़ी  जाएगी ||

लूट  तंत्र ,  घूस  तंत्र , भ्रष्टता  के  षड्यंत्र  ,गणतंत्र  शक्ति  वाली  कीर्ति   धुल  जाईगी |
जाति  क्षेत्र  धर्मवाद  जैसी  ही  जकड़ता  में, अभिशप्त उन्नति की मूर्ति बन जाएगी ||
जाग  नहीं  पाए   तो  ये देश  टूट  जाएगा भी ,दुर्भाग्य   चरम  की  पूर्ती  कर  जाएगी |
मरना जरूरी है  तो देश के  लिए  ही  मरो , बलिदानी  मृत्यु तेरी  जीत  बन  जाएगी ||