तीखी कलम से

बुधवार, 27 अप्रैल 2016

मचलता है वहीँ भौरा

वो अपनी बदगुमानी पर  हुई मगरूर  ज्यादा  है ।
अजब  दस्तूर है या रब  वही  मशहूर  ज्यादा है ।।

वो नज़रें फेर लेती है गली से जब कभी निकला ।
मुहब्बत  का  नशा  होने लगा  काफूर ज्यादा है ।।

मचलता  है कोई  भौरा  कली  की  बेशुमारी  पर ।
नज़र करती  वहीँ सजदा  जहाँ पर नूर ज्यादा है ।।

तुम्हारे  हुश्न  की  चर्चा  शहर  की हर  गली  में है ।
जमाने  ने  कहा   तुझको  चश्मेबद्दूर   ज्यादा   है।।

मरीज  ए  इश्क  हूँ  जिन्दा  रहूँगा  ये  खुदा  जाने ।
हकीमों   ने   बयानों   में   कहा  नासूर  ज्यादा  है ।।

तेरे  खत  में  हिदायत  थी कभी न  बात करने की ।
रहम करना  ख़ता पर दिल हुआ मजबूर ज्यादा है ।।

                      --नवीन मणि त्रिपाठ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें