तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

शनिवार, 5 मार्च 2016

तुम जमी को आसमाँ कहते रहो

अहले  चमन  की दास्ताँ लिखते रहो ।
कुछ  तो उसका  राज़दाँ  बनते रहो ।।

हो   रही   डुग्गी   मुनादी   इश्क  की ।
तूम  भी  थोड़े  मेहरबाँ  लगते   रहो ।।

मत लगा  तू  तोहमतें  नाजुक  है  वो ।
राह   पर   बन  बेजुबाँ   चलते   रहो ।।

अक्स  कागज पर सितमगर का लिए ।
शब् में  बन  करके  शमाँ  जलते रहो ।।

इल्तजा  भी  क्या  है  तुझसे  ऐ  सनम ।
फिर  फरेबी   का   गुमाँ   पढ़ते   रहों ।।

जिंदगी  का   है  तकाजा   बस   यहां ।
इश्क  पर  साँसे  फनां   करते    रहो ।।

यह  शहर भी  जेब  को  पहचानता है ।
गर्दिशों   में    बन   धुँआ  उड़ते  रहो ।।

सच  से वाकिफ हो चुकी है आशिकी ।
तुम  जमी  को  आसमाँ   कहते  रहो ।।

       - नवीन मणि त्रिपाठी 

      नवीन

6 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" सोमवार 07 मार्च 2016 को लिंक की जाएगी............... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  3. ब्लॉग बुलेटिन की आज की बुलेटिन, " खूंटा तो यहीं गडेगा - ब्लॉग बुलेटिन " , मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

    जवाब देंहटाएं
  4. जिंदगी का है तकाजा बस यहां ।
    इश्क पर साँसे फनां करते रहो ।।
    यह शहर भी जेब को पहचानता है ।
    गर्दिशों में बन धुँआ उड़ते रहो ।।
    ........ बहुत सुन्दर ....

    जवाब देंहटाएं
  5. सार्थक व प्रशंसनीय रचना...
    मेरे ब्लॉग की नई पोस्ट पर आपका स्वागत है।

    जवाब देंहटाएं