तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

रविवार, 18 मई 2014

गजल


बजती   रही   करीब   में   शहनाई   रात   भर ।
बेदर्द   तेरी   याद    बहुत   आयी    रात   भर ।।

तन्हाइयों   की   जिन्दगी   मुझको   कबूल  थी ।
कसमें   हजार   प्यार   की  वो  खाई  रात भर ।।


दिल की जुबाँ से दिल के तसउअर की बात की ।
कुछ  तो  जरुर  था  जो   वो  शरमाई  रात भर ।।


जब  लफ़्ज  थे  खामोश  व  जज्बात  थे  बयां ।
वो  छत  पे  बार  बार  नजर  आयी  रात  भर ।।

मेरी   गजल   के  शेर  बदलने   लगे  मिजाज ।
जब   दास्ताने   इश्क   वो   सुनायी   रात  भर ।।

                          नवीन

7 टिप्‍पणियां:

  1. त्रिपाठी जी, ग़ज़ल पढ़कर बहुत आनंद आया.

    जवाब देंहटाएं
  2. यशोदा जी लिंक करने हेतु बहुत बहुत आभार ।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर गजल ...!
    पढ़कर आनद आ गया...नवीन जी ....

    RECENT POST - प्यारी सजनी

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह ...बेहद उम्दा रचना और बेहतरीन प्रस्तुति के लिए आपको बहुत बहुत बधाई...
    नयी पोस्ट@आप की जब थी जरुरत आपने धोखा दिया (नई ऑडियो रिकार्डिंग)

    जवाब देंहटाएं