तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

रविवार, 22 जनवरी 2017

ग़ज़ल -चाँद को जब भी सवांरा जाएगा

2122 2122 212 
चाँद   को   जब  भी  सवाँरा   जाएगा ।
टूट   कर    कोई    सितारा    जाएगा ।।

है  कोई   साजिश  रकीबों   की  यहाँ ।
जख़्म दिल का  फिर उभारा  जाएगा ।।

सिर्फ मतलब के  लिए मिलते हैं लोग । 
वह  नज़र   से  अब  उतारा  जाएगा ।।

कुछ  अदाएं  हैं  तेरी  कातिल   बहुत ।
यह  हुनर   शायद  निखारा  जाएगा ।।

रिंद  है  मासूम   उसको  क्या  खबर ।
जाम   से  बे   मौत   मारा    जाएगा ।।

उम्र   गुजरी   है   वफादारी  में   सब ।
बेवफा    कहकर   पुकारा   जाएगा ।।

टूट  जायेंगी  वो   दिल  की  बस्तियां ।
गर   तुम्हारा   इक  इशारा   जाएगा ।।

मुंतज़िर   वह    आरज़ू    मायूस   है ।
वस्ल   का  तनहा   सहारा   जाएगा ।।

ज़ार मिट्टी का है मत  इतरा  के चल ।
हर  गुमां इक  दिन तुम्हारा  जाएगा ।।

हिज्र में कुछ ज़िद का आलम देखिए ।
वह   ज़नाज़े   में   कुँवारा   जाएगा ।।

ठोकरों    के    बाद    भी   दीवानगी ।
मैकदों   में    वह   दोबारा   जाएगा ।।

ख्वाब में शब्  भर  रही तुम  साथ में ।
दिन  भला  कैसे   गुज़ारा   जाएगा ।।

क्या  हुआ गर  चाँद  में कुछ  दाग है ।
ईद  की   ख़ातिर   निहारा   जाएगा ।।

     -- नवीन मणि त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें