तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

रविवार, 4 नवंबर 2018

क्या बता दूं कि तुझमे क्या देखा

कुछ   मुहब्बत तो  कुछ  गिला देखा ।
क्या  बता  दूँ  कि तुझमें  क्या  देखा ।।

अश्क आँखों  से  कुछ  ढला  देखा ।
दिल  कहीं  आपका  फ़िदा   देखा ।।

इक   पुरानी  किताब   खोली  तो ।
खत  कोई  आपका  लिखा  देखा ।।

तेरे   चेहरे   का    नूर    लौटा   है ।
जब  भी  तूने   वो  आइना  देखा ।।

बारहा   पूँछता    है   वो    मुझसे ।
आपने   क्या   बुरा   भला  देखा ।।

हट  गया  फिर यकीन  कुदरत  से ।
कोई    तारा    जो    टूटता   देखा ।।

जख्म  जो   थे  मिले  मुहब्बत  में ।
घाव  अब  तक  नहीं  भरा  देखा ।।

रात  ये  भी  सियाह  होगी  अब ।
गेसुओं   को   तेरे   खुला   देखा ।।

इस  तरह  बेनकाब   मत   चलिए।
फिर दिलो  से  धुआं  उठा  देखा ।।

बात   कुछ  तो  है  हुस्न   में  तेरी ।
बारहा    उनको    घूरता    देखा ।।

बेच    देती   है   आबरू  अपनी ।
भूख  को   मैंने   बे   हया   देखा ।।

सारी   दुनिया   गुलाम  है उनकी ।
हुस्न  वालो   को   लूटता   देखा ।।

मांग  बैठा  जो  वफ़ा  की कीमत।
आदमी  को  बहुत  ख़फ़ा  देखा।।

            नवीन मणि त्रिपाठी

5 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार (05-11-2018) को "धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ" (चर्चा अंक-3146) पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    राधा तिवारी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आ0 तिवारी जी सादर आभार ।
      आज मैंने 11 ग़ज़लें पोस्ट किया है । बाकी पर भी नजर करें ।

      हटाएं