तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

सोमवार, 1 अक्तूबर 2018

कोई दुपट्टा उड़ा रहा था

121 22 121 22
वो  शख्स  क्यूँ  मुस्कुरा  रहा  था ।
जो  मुद्दतों   से   ख़फ़ा   रहा  था ।।

वो  चुपके   चुपके  नये   हुनर  से ।
नया    निशाना   लगा   रहा  था ।।

अदाएँ   क़ातिल   निगाह    पैनी।
जो  तीर  दिल  पर चला रहा था ।।

तबाह   करने   को   मेरी   हस्ती ।
कोई    इरादा    बना    रहा   था ।।

मुग़ालता    है    उसे     यकीनन ।
अजब   फ़साना   सुना  रहा  था ।।

बदलते  चेहरे   का  रंग   कुछ  तो ।
तुम्हारा   मक़सद  बता  रहा  था ।।

ज़माना  गुज़रा   है  उसको   देखे।
जो ख्वाब अब तक सता रहा था ।

बला   की  सूरत   सियाह  जुल्फें ।
वो  रुख  से  पर्दा  हटा  रहा  था ।।

बिखेर  कर  लब  पे  यूँ  तबस्सुम ।
तमाम  ग़म  तू   छुपा   रहा  था ।।

हवा  की   ख़ुशबू   बता  रही  थी ।
कोई    दुपट्टा   उड़ा   रहा   था ।।

         --नवीन मणि त्रिपाठी
           मौलिक अप्रकाशित

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें