तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

बुधवार, 30 मार्च 2022

आये हैं जब भी शाम को तेरी गली से हम

 221 2121 1221 212

कब  तक  सहेंगे  दर्द  यहाँ  ख़ामुशी  से हम।

करते   रहे   सवाल  यही   ज़िंदगी   से  हम ।।1


यूँ हिज़्र की न चर्चा करो हम से आजकल ।

निकले  हैं जैसे -तैसे  सनम  तीरगी  से  हम ।।2


शंकर  की  तर्ह  या कभी सुकरात की तरह ।

पीने  लगे  हैं ज़ह्र भी अब तो  खुशी  से हम ।।3


पाबंदियों   के   दौर  में  ये  पूछिये  न  आप ।

कितना  करेंगे  सच  को बयाँ  शाइरी  से हम ।।4


साक़ी  ने  जाम  तक  न  दिया  मैक़दे में तब ।

जब   बेक़रार  थे  वहाँ  तिश्ना-लबी  से  हम ।।5


शब भर न आई  नीद हमें  कोशिशों  के बाद ।

आये  हैं  जब  भी शाम  को तेरी गली से हम ।।6


तीरे  नज़र  का   था वो  निशाना  कमाल का ।

होते   रहे   तबाह   तेरी  आशिक़ी   से  हम ।।7


              --नवीन

8 टिप्‍पणियां:


  1. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार १ अप्रैल २०२२ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा आज बुधवार (01-04-2022) को चर्चा मंच       "भारत ने सारी दुनिया को, दिया शून्य का ज्ञान"   (चर्चा अंक-4387)     पर भी होगी!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार कर चर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।
    -- 
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'    

    जवाब देंहटाएं
  3. नवीन जी ,
    बहुत समय बाद आपके ब्लॉग पर आना हुआ ।।

    खूबसूरत ग़ज़ल ....
    जवाब नही मिला ज़िन्दगी से कभी ।
    सहते रहे दर्द ख़ामुशी से सभी ।।

    जवाब देंहटाएं
  4. कितना करेंगे सच को बयाँ शाइरी से हम
    बेहतरीन/उम्दा सृजन ।
    हर शेर लाजवाब 👌

    जवाब देंहटाएं